CG-यात्रियों के लिए बड़ी राहत: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, 2 दिसंबर तक मिलेगी सुविधा

रायपुर 10 सितंबर 2026। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा देने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों को अब 2 दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहारी सीजन में पटना और चर्लपल्ली के बीच यात्रा करने में राहत मिलेगी।
कौन सी ट्रेन कब चलेगी?
रेलवे के मुताबिक परिचालन विस्तार के बाद ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा—
- ट्रेन नंबर 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल: 21 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 21 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल: 25 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक कुल 10 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल: 23 सितंबर से 2 दिसंबर 2026 तक कुल 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में स्टॉपेज
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर है। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी-III और 7 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं।
रेलवे का कहना है कि त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक ट्रेन इंक्वायरी सेवा से जरूर जांच लें।
सम्बंधित खबरें

मूसलाधार बारिश में जिला पंचायत सदस्य का अनोखा विरोध, बैठक का बहिष्कार कर घंटों...
1 minute पहले
बीज निगम में सख्ती: पुराने बीज राशि की वसूली और वित्तीय अनुशासन पर जोर,...
15 minutes पहले
मुख्यमंत्री का कलेक्टर-एसपी को दो टूक, जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में लापरवाही हुई तो...
17 minutes पहले




















