nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Thursday, 10 Sep 2026

CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित; थाने में भारी पुलिस बल तैनात

लेखक: news reporter प्रकाशित: 10 Sep 2026, 04:06 PM | अपडेट: 10 Sep 2026, 04:06 PM
शेयर करें:
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित; थाने में भारी पुलिस बल तैनात

जांजगीर-चांपा 10 सितंबर 2026। चांपा पुलिस की हिरासत में युवक की मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित कर दिया है।

अवैध शराब के मामले में थाने लाई गई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक चांपा के मेहंदीपारा निवासी बुल्लु सहिस को पुलिस देर रात अवैध शराब के मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि थाने में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस की ओर से युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसी आरोप को लेकर परिजनों में आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी की मांग

मृतक के परिजन अब उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की मांग पर अड़े हुए हैं। मांगों को लेकर परिजन थाने के बाहर डटे हैं, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय भी मौके पर मौजूद हैं और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पहुंचे चांपा थाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) भी चांपा थाना पहुंचे हैं। वे मृतक के परिजनों से चर्चा कर रहे हैं। पुलिस हिरासत में हुई मौत के कारण मामले की जांच को लेकर भी प्रशासन और पुलिस स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरक्षक ईश्वरी राठौर के निलंबन के बाद अब आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल, आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित; थाने में भारी पुलिस बल तैनात
2027 Yamaha Crosser अपडेटेड फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और पावर
RECOMMENDED
CG-AK-47 की सफाई के दौरान चली दो गोलियां, CISF प्रधान आरक्षक की मौत; बचेली के कैंप में हुआ हादसा
RECOMMENDED
CG-तहसीलदार की कुर्सी पर आ गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बची जान; रात में हुआ हादसा, दिन में गिरता तो मच जाता हड़कंप
RECOMMENDED
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 24 घंटे में मिले 39 नए मरीज; बिलासपुर में 33 वर्षीय महिला की मौत
RECOMMENDED
छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा; आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी
RECOMMENDED
डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश, बोले- सुबह शहर में निकलें अधिकारी और जमीनी हकीकत देखें, दीपक बैज ने किया कटाक्ष
RECOMMENDED
धमतरी में धर्मांतरित महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद, 4 परिजनों की हिंदू धर्म में वापसी की सहमति के बाद मामला शांत
RECOMMENDED
CBI Recruitment 2026 : CBI में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
RECOMMENDED
ट्रॉमा के बाद दिल की बीमारियों का खतरा: शोध में खुलासा, शराब की लत बनी सबसे बड़ी वजह
RECOMMENDED
Jawa 42 All Stars एडिशन ₹1.85 लाख में हुआ लॉन्च: बुकिंग शुरू, 14 सितंबर से मिलेगी डिलीवरी
RECOMMENDED
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ कल सिनेमाघरों में: 72 लाख रुपये का एडवांस कलेक्शन, पहले दिन 8 करोड़ की कमाई का अनुमान
RECOMMENDED
Kia Syros EV Base Variant : ऑन-रोड कीमत और महीने की किस्त का पूरा हिसाब
RECOMMENDED