हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

Biresh Thakur Biography In Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की जीवनी, 2019 में लोकसभा चुनाव हार चुके को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Biresh Thakur Biography In Hindi: बीरेश ठाकुर को एक बार फिर से कांकेर सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। हालांकि पिछली बार जब वो कांकेर से चुनाव लड़े थे, तो मोदी लहर के बावजूद काफी कम अंतर से चुनाव हारे थे। उन्हें भाजपा के मोहन मंडावी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के भोजराम नाग से है। (Biresh Thakur ki jivani)

(Biresh Thakur Kaun hai) बीरेश ठाकुर पिछली बार 2019 में कांकेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह बीजेपी के मोहन मांडवी से वर्ष 2019 में 6 हजार 914 वोट से चुनाव हारे थे। बीरेश ठाकुर संगठन में काफी सक्रिय है। कांकेर क्षेत्र में उनका बड़ा जनाधार है। वो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

बीरेश ठाकुर ने जनपद सदस्य से अपनी राजनीति की शुरुआत की। तीन बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कोरर से जनपद सदस्य रहे। साल 2015 में कच्चे से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। 2010 से 2022 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।   मूलतः कोरर के रहने वाले वीरेश ठाकुर कृषक हैं। वे से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वे दो बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

साल 1995 से लेकर बीरेश ठाकुर अब तक कभी भी पंचायती राज चुनाव नहीं हारे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर कभी भाजपा सांसद मोहन मंडावी के किराएदार थे। दोनों दूर के रिश्तेदार भी रहे हैं। कांकेर लोकसभा का ट्रेंड रहा है कि मतदाताओं ने कांग्रेस या भाजपा के उम्मीदवार के सिर ही जीत का सेहरा बांधा है। सांसद मोहन मंडावी और बीरेश ठाकुर दोनों का ससुराल शाहवाड़ा का ठाकुर परिवार है। शाहवाड़ा के स्व. बरतिया राम ठाकुर की पुत्री थलकुंवर के साथ मोहन मंडावी की शादी हुई है, जबकि बरतिया राम ठाकुर के भाई दुर्गूराम ठाकुर के पुत्र कुबेर ठाकुर की पुत्री कंचन से बीरेश का विवाह हुआ।

Back to top button