×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 01 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

आर्मी ट्रेन में बम ब्लास्ट: जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक

Train Hadsa। ट्रेन में बम ब्लास्ट हुआ है, ये हमला सुसाइडल बम ब्लास्ट के जरिये हुआ है। हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कईयों की हालत अभी भी गंभीर है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। चमन फाटक के पास जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट क्षेत्र से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में सैन्य कर्मी सफर कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास जोरदार विस्फोट हुआ, जिसने ट्रेन के कई डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे पलट गए।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ धुएं का गुबार और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। धमाके का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। रेलवे ट्रैक के पास खड़ी करीब 10 गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि नजदीकी इमारतों की खिड़कियां और शीशे टूट गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायल गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्रारंभिक जांच में इस हमले को सुनियोजित साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के गुजरने के समय विस्फोट को अंजाम दिया गया, ताकि अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की वजह से पास से गुजर रही एक मालगाड़ी भी प्रभावित हुई और उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां घटना की हर एंगल से जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे सक्रिय आतंकी समूहों का हाथ हो सकता है।

Rohan Chatterjee

Rohan Chatterjee is an investigative reporter focusing on crime, law and order, and court proceedings. He is dedicated to factual reporting and has a network of sources across the local police administration. His investigative series on cybercrime awareness has helped many readers stay safe online.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

Samsung Galaxy S26 FE

Samsung Galaxy S26 FE India Launch: Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट्स लाइव, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
CG Weather Update

CG Weather Update: 28 जिलों में येलो अलर्ट, रायपुर-सरगुजा जलमग्न, 2 सितंबर से मिलेगी राहत

RECOMMENDED
England defeated Pakistan by 194 runs to clinch the series.

ENG vs PAK 2nd Test: जोफ्रा आर्चर और ओली रॉबिंसन का कहर, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

RECOMMENDED
Hartalika Teej

हरतालिका तीज: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं व्रत? जानें नियम और पूजन विधि

RECOMMENDED

यूथ कांग्रेस चुनाव: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर, हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

RECOMMENDED
JOB COLLEGE STUDENT

CG : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, CGSSB ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर

RECOMMENDED

पूर्व CM भूपेश बघेल के PA केके चंद्राकर के घर ED की दबिश, चल रही है जांच

RECOMMENDED

रायपुर: महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’

RECOMMENDED

24 जिलों के लिए बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में मानसून की तेजी बरकरार, 24 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

RECOMMENDED

बलौदाबाजार में फर्जी दफ्तर के नाम पर 2 लाख की ठगी: भाजपा के निष्कासित पूर्व नेता पर धोखाधड़ी का नया आरोप, रायपुर में FIR दर्ज

RECOMMENDED

स्कूलों में बड़ी कार्रवाई: निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, DEO ने रोका वेतन और थमाया कारण बताओ नोटिस

RECOMMENDED
tiger

कान्हा नेशनल पार्क से भटके बाघ ने कवर्धा में किया मवेशी का शिकार, ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर, अलर्ट मोड पर वन विभाग

RECOMMENDED

8 साल की कानूनी लड़ाई के बाद किसान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने NHAI को 72 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा देने का दिया निर्देश

RECOMMENDED
highcourt 4

CG High Court News: अब फैसलों में नहीं लिखे जाएंगे ‘लाचार महिला’, ‘हवस’ और ‘रखैल’ जैसे शब्द, FIR की भाषा भी बदलेगी

RECOMMENDED

डीईओ को सजा : तत्कालीन DEO को आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना

RECOMMENDED
boltt Ace 5G and boltt Evo

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री: लॉन्च हुए boltt Ace 5G और boltt Evo, 1 सितंबर से शुरू होगी सेल

RECOMMENDED
Honda UC3 Electric Scooter Patent

Honda UC3 Electric Scooter Patent: 122 किमी रेंज के साथ भारत में आ सकता है होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

RECOMMENDED
Mahindra Thar Facelift

Mahindra Thar Facelift: थार रॉक्स वाले LED हेडलैंप्स और नई ग्रिल के साथ टेस्टिंग के दौरान दिखी नई SUV, जानें कब होगी लॉन्च

RECOMMENDED
Poco X8 5G

Poco X8 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगा: IP69K रेटिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले की झलक दिखाई गई।

RECOMMENDED
Redmi 17 5G

Redmi 17 5G: भारत में 3 सितंबर को होगा धमाकेदार लॉन्च, अमेज़न पर माइक्रोसाइट लाइव; मिलेगी बड़ी बैटरी

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

यूथ कांग्रेस चुनाव: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर, हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित