क्राइमहेडलाइन

CG : जशपुर में ट्रायंगल लव और मर्डर की खौफनाक वारदात, पुलिस ने जब अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई….तो सब रह गये हैरान

जशपुर 26 नवंबर 2023। जशपुर जिला में युवक की हत्या कर लाश को खेत में दफनाये जाने के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने खुलासा किया कि वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसी लड़की का मृतक से भी संबंध था। इस ट्रायंगल लव स्टोरी की जानकारी के बाद उसने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने की ठान ली और फिर इस हत्याकांड को अंजाम देकर मृतक के लाश को खेत में दफना दिया था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जशपुर जिला के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश खेत से पुलिस ने बरामद किया था। युवक की पहचान पुलिस ने 12 नवंबर से लापता प्रीत कुमार के रूप में की थी। लाश के गर्दन और सिर पर गहरे चोट के निशान होने पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले पर हत्या का अपराध दर्ज कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की विवेचना में पता चला कि मृतक प्रीत के माता-पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच 21 नवंबर को मृत लड़के की गर्लफ्रेंड ने घर में प्रीत के माता-पिता को त्रिलोकी पहरा के खेत में किसी की लाश गड़े होने की सूचना दी गयी थी।

साथ ही ये भी बताया गया था कि लाश का हाथ हाथ गड्ढे के बाहर दिख रहा है। जिसमें ब्रेसलेट से लग रहा है कि वह प्रीत कुमार हो सकता है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस अंधे कत्ल के कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही थी। तभी पुलिस की जांच में ये बात सामने आया कि प्रीत जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी लड़की से तपकरा निवासी 20 वर्षीय रूपेश उर्फ शुभम के भी संबंध है। पुलिस ने तत्काल रूपेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि वह पंडरीपानी में रहने वाली लड़की के घर में रहकर भोला सेठ के यहां मजदूरी का काम करता था। इस दौरान उसका लड़की के साथ प्रेम संबंध हो गया। लेकिन अंबाकछार निवासी प्रीत कुमार भी अक्सर उसी लड़की के घर में आकर रूकता था और वह भी उससे प्यार करता था।आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि यह बात उसे बर्दाश्त नही थी। लिहाजा उसने प्रीत को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। घटना की शाम उसने प्रीत कुमार को शराब पीने के बहाने तालाब के पास बुलाया था।

दोनों ने शराब पी, प्रीत के नशे में होने पर रूपेश ने पहले से झाड़ी में छुपाकर रखे टंगिया से प्रीतकुमार के गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद इस वारदात पर पर्दा डालने के लिए उसने लाश को खेत में ले जाकर दफना दिया। इसके बाद मृतक के बाइक और मोबाइल को पहरानाले में फेंक दिया था।आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया, फावड़ा, मृतक की मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button