पॉलिटिकलहेडलाइन

ब्रेकिंग: राहुल-सोनिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बैठक में भाग लेकर लौट रहे थे दिल्ली

भोपाल 18 जुलाई 2023। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।  बैंग्लुरू में . इस बैठक के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान के जरिए वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल हुए. दो दिवसीय बैठक की अध्यक्ष्ता कांग्रेस ने की थी। फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. सोनिया और राहुल गांधी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे.


 दोनों नेता भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक वे अब सामान्य इंडिगो की फ्लाइट से रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विमान में तकनीकी खराबी नोटिस की गई. इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।

Back to top button