हेडलाइन

ब्रेकिंग : ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन रायगढ़ में…तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होंगे देश-विदेश के कलाकार.. मुख्यमंत्री ने किया सभी को आमंत्रित

रायपुर 16 मई 2023। छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा। ये आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होंगा। 1 जून से 3 जून तक होने वाले इस खास आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन में प्रदेश के नामचीन कलाकार भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावे देश के अल्ग-अलग राज्यों के रामायण दल भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए रामयण करने वाले विदेशी दलों को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रामकथा के जरिये लोग ना सिर्फ राम राज्य की कल्पनाओं को समझेंगे, बल्कि संस्कारित भी हो सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान तुलसीदास के रामचरितमानस के अलावे बाल्मिकी के रामायण के अलग-अलग प्रसंगों का भी कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की भी विशेष प्रस्तुति होगी। केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा, वहीं हजारों की संख्या में दीपदान भी कि जायेगा। महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए दिया जायेगा।

Back to top button