बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

BREKING : नक्सलियों के नोट खपाते दो आरोपी अरेस्ट,पुलिस ने 27 लाख 62 हजार के दो हजार के नोट किया बरामद…

कांकेर…कांकेर से बड़ी खबर है।बताया जा रहा है कि यहाँ नक्सलियों के पैसा खपाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 27 लाख 62 हजार के दो हजार का नोट भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी को पैसा खपाते गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक विप्लव सिकदार कांकेर जिले पखांजूर इलाके के पानावर के रहने वाले है। जिसे कांग्रेस जिला कार्यकारणी के सदस्य बताए जा रहे है। वहीं दूसरा रोहित मंगू कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दुर के रहने वाले बताए जा रहे है।

फिरहाल इस पूरे मामले गढ़चिरौली पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।बता दे कि बीजापुर से पूर्व में इस तरह के मामले सामने आ चुके है।

Back to top button