पॉलिटिकल

राहुल गांधी ने किया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले राहुल गांधी….

कन्याकुमारी 07 सितंबर 2022 : राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा की शुरूआत उस जगह से की गई, जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के पिता राहुल गांधी ने लिट्टे के आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी। यात्रा की शुरूआत पर राहुल गांधी ने इस बात की याद भी दिलाई। 150 दिनों तक चलने वाली इस भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से गुजरेगी। और श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। 2019 के लोक सभा चुनाव के बाद राहुल की अगुआई में कांग्रेस पहली बार इतने बड़े पैमाने पर कोई अभियान चला रही है। ऐसे में 2024 के बिगुल के लिए राहुल गांधी के रीलांच की भी तैयारी है।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस के महत्वाकांक्षी सफर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत हो गई है। 3570 किमी लंबी यह यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मौजूद थे। योजना के मुताबिक यह पदयात्रा दो सत्र में चलेगी। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा शुरू होगी और दोपहर में साढ़े तीन बजे। एक दिन में 22 से 23 किमी की दूरी कवर करने की योजना है। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 117 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मार्च करेंगे।

कांग्रेस की भारत यात्रा जिन 12 राज्यों से होकर गुजरेगी, उसमें कुल 371 लोकसभा सीटें शामिल हैं। और अगर 2019 की लोक सभा का प्रदर्शन देखा जाय तो उसे इन राज्यों में कुल 38 सीटों पर जीत मिली थी। जिसमें केरल में उसे 15 सीट, पंजाब और तमिलनाडु में 8, तेलंगाना में 3, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी में 1 सीट मिली थी। जबकि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पार्टी का खाता नहीं खुला था। हालांकि पार्टी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्तावित रास्ते के अलावा, हर एक राज्य में एक सहायक भारत जोड़ो यात्रा भी होगी। जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर नहीं रही है, वहां भी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा, उसकी डिटेल तैयार की जा रही है।

सोनिया गांधी ने कहा, ”यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।” गौरतलब है कि सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं। हाल ही में उनकी मां की मौत हुई है।

Back to top button