nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Wednesday, 09 Sep 2026

कैबिनेट बिग ब्रेकिंग : सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल, युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, पढि़ये सभी फैसले

लेखक: news reporter प्रकाशित: 09 Sep 2026, 02:34 PM | अपडेट: 09 Sep 2026, 02:34 PM
शेयर करें:
कैबिनेट बिग ब्रेकिंग  : सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल, युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, पढि़ये सभी फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, निर्यात, कौशल विकास और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप और NIPUN मिशन

कैबिनेट ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं के कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है। साथ ही छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप, नवाचार और नई तकनीक आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी मंजूरी दी है।

नई नीति के तहत प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच और व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र के मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।

ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों एवं निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच बढ़ाने पर जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के निर्यात में गुणात्मक और मात्रात्मक वृद्धि करना है।

नवा रायपुर में बनेगा नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए ग्राम तेंदुवा में 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह भूमि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को दी जाएगी। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रावास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

NSTI में दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों में हर साल 1,000 प्रशिक्षुओं और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस संस्थान से युवाओं के लिए उन्नत कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही नवा रायपुर को कौशल एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, आयु सीमा 38 से बढ़कर 45 वर्ष

कैबिनेट ने राज्य शासन के अधीन कार्यरत स्थायी और अस्थायी शासकीय सेवकों, निगम-मंडल एवं स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों तथा नगर सैनिकों के लिए बड़ी राहत दी है।

अब अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इस फैसले से सरकारी एवं संबद्ध संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को उच्च पदों और अन्य शासकीय सेवाओं में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

दुर्ग में बनेगा नया जिला न्यायालय भवन

कैबिनेट ने दुर्ग जिला न्यायालय के नवीन भवन के निर्माण के लिए ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के समीप 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम दर्ज भूमि के बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी। दोनों भूखंडों का वर्तमान मूल्य लगभग समान बताया गया है।

इस निर्णय के बाद दुर्ग में आधुनिक और सुव्यवस्थित नए जिला न्यायालय परिसर के निर्माण का रास्ता साफ होगा। इससे जिले की न्यायिक अधोसंरचना को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट के फैसलों की बड़ी बातें

  • मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी
  • मिशन के लिए 5 वर्षों में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र
  • 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर
  • छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी
  • नवा रायपुर में NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित
  • NSTI पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष
  • दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के लिए 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की मंजूरी

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

कोसा मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में अमित भंडारी की हत्या; महिला समेत 3 गिरफ्तार
Kinetic DX Plus 3.1kWh: 132 किमी रेंज के साथ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹1.27 लाख
RECOMMENDED
कोसा मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में अमित भंडारी की हत्या; महिला समेत 3 गिरफ्तार
RECOMMENDED
छात्रावास से लापता 9 वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, अधीक्षक निलंबित; परिजनों को सूचना देने में देरी पर उठे सवाल
RECOMMENDED
CG-जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली, फिर 2 लाख में बेच दी; दो आरोपी गिरफ्तार
RECOMMENDED
साधारण बस किराए में 75% और डीलक्स में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, बस किराया बढ़ाने की मांग पर सरकार की बड़ी बैठक
RECOMMENDED
बिलासपुर में दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर जलने और गहरे जख्म के निशान; चाचा हिरासत में
RECOMMENDED
Toyota Glanza Facelift: नई Baleno के बाद बदल जाएगी Glanza? इंजन से ADAS तक ये बड़े अपडेट संभव
RECOMMENDED
Samsung Galaxy Tab S10+ पर बड़ा फेस्टिव ऑफर, ₹17 हजार तक सस्ता हुआ टैबलेट; जानें नई कीमत और EMI
RECOMMENDED
‘छठी मईया’ से बॉलीवुड में गूंजेगी छठ की आस्था, Vishal Mishra ने दी आवाज; The Vvaan में दिखेगा खास गीत
RECOMMENDED
बांग्लादेश ने UAE को 34 रन से हराया, अब भारत से होगा महिला एशिया कप सेमीफाइनल
RECOMMENDED
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 9 सितंबर से बारिश के आसार; 10 सितंबर को बढ़ सकती है गतिविधि
RECOMMENDED
राधा अष्टमी 2026: 19 सितंबर को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का समय और व्रत विधि
RECOMMENDED