बिलासपुर में दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर जलने और गहरे जख्म के निशान; चाचा हिरासत में

बिलासपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर पर जलने के निशान के साथ-साथ हाथ, पीठ और पैर में गहरे जख्म मिले हैं। घटना के बाद बच्ची के साथ मारपीट, जलाने और प्रताड़ित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में बच्ची के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बच्ची के शरीर पर मिले गहरे जख्म
मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो साल की बच्ची की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौत हो गई। बच्ची के शरीर की जांच के दौरान हाथ, पीठ और पैर पर गहरे चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बच्ची की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने की आशंका जताई है।
भाभी और बच्ची को लेकर चला गया था आरोपी
बताया जा रहा है कि बच्ची का चाचा उसकी भाभी और बच्ची को अपने साथ लेकर चला गया था। इसके बाद परिजनों ने दोनों के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके शरीर पर मिले चोट व जलने के निशानों के बाद मामला गंभीर हो गया है।
परिजनों की ओर से बच्ची के चाचा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर चोट व जलने के निशान कैसे आए।
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बच्ची की मौत का वास्तविक कारण क्या है, उसके शरीर पर चोट और जलने के निशान कैसे आए और घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पूछताछ और जांच जारी है।
और पढ़ें:
- छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
- रेलवे क्लर्क गिरफ्तार:तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का एक्शन, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस
सम्बंधित खबरें

शिक्षक भर्ती ब्रेकिंग : DPI ने जारी की भर्ती, 1812 पदों पर इसी माह...
52 seconds पहले
कोसा मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में अमित भंडारी की हत्या; महिला समेत...
20 minutes पहले
छात्रावास से लापता 9 वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, अधीक्षक निलंबित; परिजनों...
29 minutes पहले




















