nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 07:34 PM | अपडेट: 08 Sep 2026, 07:34 PM
शेयर करें:
मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस

अंबिकापुर 8 सितम्बर 2026। सरगुजा के शिवपुर स्थित कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट पहुंचने के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। 7 सितंबर को हुए पैदल मार्च की जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता वाली समिति को दी गई है।

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव को पद से हटा दिया है। उन्हें आगामी आदेश तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में संलग्न किया गया है। वहीं शिक्षक प्रतीक्षा त्रिपाठी को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

मामले में छात्रावास अधीक्षक आयुषी सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे शासकीय कार्य में कथित लापरवाही और उदासीनता को लेकर जवाब मांगा गया है।

इसके अलावा शिक्षक अरविंद अशोक तिग्गा को उनकी मूल संस्था मैनपाट के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

वेतन भुगतान पर भी प्रशासन की नजर

प्रशासन ने विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर भी व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब कलेक्टर और जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।

छात्राओं की शिकायतों की भी होगी जांच

छात्राओं ने विद्यालय में बिजली, पढ़ाई, शिक्षकों की उपलब्धता, मेस और साफ-सफाई समेत कई समस्याएं उठाई थीं। इन शिकायतों के बीच छात्राओं का करीब 30 किलोमीटर पैदल कलेक्टोरेट की ओर निकलना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा था।

अब गठित जांच समिति पूरे घटनाक्रम, छात्राओं की शिकायतों और विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की पड़ताल करेगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
RECOMMENDED
रेलवे क्लर्क गिरफ्तार:तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का एक्शन, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
RECOMMENDED
CG: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले युवराज का पार्थिव शरीर पहुंचा दुर्ग, गमगीन माहौल में अंतिम विदाई
RECOMMENDED
शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल
RECOMMENDED
SSC CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू
RECOMMENDED
Suzuki Gixxer 2026 अपडेट: नए रंगों में आई बाइक, कीमत ₹1.37 लाख से शुरू
RECOMMENDED
Royal Enfield Himalayan 750: Leh में दिखी नई एडवेंचर बाइक, Cruise Control और Traction Control से होगी लैस
RECOMMENDED
Mahindra SUV पर सितंबर में बंपर ऑफर, XUV400 पर ₹2.50 लाख तक की बचत; Scorpio N से Thar Roxx तक जानें डील
RECOMMENDED
CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
RECOMMENDED
FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला मोर्चा,मांगी निष्पक्ष जांच, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
RECOMMENDED
CM हुए सख्त: एकलव्य स्कूल की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से की फोन पर बात,जांच के निर्देश
RECOMMENDED
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED