nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 04:51 PM | अपडेट: 08 Sep 2026, 04:51 PM
शेयर करें:
CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त

रायपुर 8 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम स्तर पर पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बीरगांव नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

भिलाई नगर निगम की जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू को दी गई है, जबकि दीपक दुबे सह-पर्यवेक्षक होंगे। इसी तरह रिसाली नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक और कन्हैया अग्रवाल को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विकास उपाध्याय को भिलाई-चरौदा की जिम्मेदारी

भिलाई-चरौदा नगर निगम के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजेन्द्र साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों को संबंधित निकाय क्षेत्रों में जाकर स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं और चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस निकाय चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
SSC CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू
RECOMMENDED
Suzuki Gixxer 2026 अपडेट: नए रंगों में आई बाइक, कीमत ₹1.37 लाख से शुरू
RECOMMENDED
Royal Enfield Himalayan 750: Leh में दिखी नई एडवेंचर बाइक, Cruise Control और Traction Control से होगी लैस
RECOMMENDED
Mahindra SUV पर सितंबर में बंपर ऑफर, XUV400 पर ₹2.50 लाख तक की बचत; Scorpio N से Thar Roxx तक जानें डील
RECOMMENDED
FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला मोर्चा,मांगी निष्पक्ष जांच, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
RECOMMENDED
CM हुए सख्त: एकलव्य स्कूल की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से की फोन पर बात,जांच के निर्देश
RECOMMENDED
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED