CM हुए सख्त: एकलव्य स्कूल की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से की फोन पर बात,जांच के निर्देश

रायपुर 8 सितम्बर 2026। सरगुजा के एकलव्य विद्यालय की छात्राओं को अपनी समस्याएं बताने के लिए पैदल कलेक्टोरेट जाना पड़ा, तो मामला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर से फोन पर बात की और स्कूल की पूरी स्थिति की जानकारी ली।
छात्राओं के इस तरह पैदल निकलने की घटना पर सीएम साय ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चियों को अपनी शिकायत रखने के लिए इस तरह पैदल जाने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
स्कूल की व्यवस्थाओं की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
छात्राओं ने विद्यालय में कई तरह की समस्याओं की शिकायत की है। इनमें बिजली की व्यवस्था, शिक्षकों की कमी, नियमित पढ़ाई, मेस और साफ-सफाई से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं।
बिजली से लेकर पढ़ाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
सीएम साय ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली, शैक्षणिक व्यवस्था, मेस और स्वच्छता समेत छात्राओं से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुधारने को कहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। साथ ही छात्राओं की बताई समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी होता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।
और पढ़ें:
- CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
- रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच
- CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद
सम्बंधित खबरें

CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15...
34 minutes पहले
FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला...
39 minutes पहले
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23...
6 hours पहले




















