nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 11:06 AM | अपडेट: 08 Sep 2026, 11:06 AM
शेयर करें:
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच

रायपुर 8 सितंबर 2026। राजधानी में आवासीय मकानों में चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर अब नगर निगम सख्ती करने की तैयारी में है। करीब 10 साल बाद शहर में संपत्तियों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान दुकान, कैफे, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट, किराना और कपड़ों की दुकानों समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की जांच की जाएगी।

नगर निगम के अनुमान के मुताबिक शहर में 12 हजार से ज्यादा ऐसी संपत्तियां हो सकती हैं, जहां आवासीय टैक्स जमा किया जा रहा है, लेकिन संपत्ति का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। निगम का दावा है कि इस तरह के व्यावसायिक उपयोग की सही जानकारी नहीं होने से हर साल करीब 5 से 10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

लीडार सर्वे के बाद होगा भौतिक सत्यापन

नगर निगम सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह से सर्वे शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए लीडार सर्वे कराया जाएगा। कंपनी का चयन होने के बाद सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।

नगर निगम की राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा के मुताबिक सर्वे के साथ भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि संपत्ति का वास्तविक इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है और उसके अनुसार संपत्ति मालिक टैक्स जमा कर रहा है या नहीं।

अगर किसी मकान पर आवासीय टैक्स जमा किया जा रहा है, लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधि संचालित मिलती है, तो संबंधित संपत्ति मालिक को व्यावसायिक टैक्स का डिमांड नोटिस और पेनाल्टी जारी की जाएगी।

संपत्ति सर्वे को लेकर सियासत भी तेज

नगर निगम के इस प्रस्तावित सर्वे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि निगम जनता से टैक्स वसूली पर तो जोर दे रहा है, लेकिन जलभराव, बिजली और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वहीं MIC सदस्य दीपक जायसवाल ने विपक्ष के आरोपों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि कमर्शियल इस्तेमाल वाली संपत्ति पर रेजिडेंशियल टैक्स जमा करना गलत है। इसी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम सर्वे कराएगा और नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

अब सर्वे शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रायपुर में कितनी संपत्तियां आवासीय दर्ज होने के बावजूद व्यावसायिक इस्तेमाल में हैं। साथ ही यह भी सामने आएगा कि निगम की कार्रवाई से राजस्व में कितनी बढ़ोतरी होती है।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED
MG Windsor EV: ₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI? 7 साल में इतना देना होगा
RECOMMENDED
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
RECOMMENDED
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद
RECOMMENDED
कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग
RECOMMENDED
शिक्षा विभाग की पदोन्नति पर उठे सवाल, प्रमोशन किसी पद पर, वेतन भुगतान किसी और मद से, DPI को शिकायत
RECOMMENDED
CG बसों की हड़ताल: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
RECOMMENDED