nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 11:05 AM | अपडेट: 08 Sep 2026, 11:05 AM
शेयर करें:
कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग

रायपुर 8 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। करीब एक महीने बाद होने जा रही इस बैठक को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है। खास तौर पर सरकारी जमीन पर लंबे समय से काबिज लोगों को पट्टा देने के मुद्दे पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि 10 साल से सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को पट्टा दिए जाने के संबंध में भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में ही स्पष्ट होगा।

Advertisement

बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

साय सरकार की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई नीतिगत और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर प्रदेश के अलग-अलग वर्गों और योजनाओं पर पड़ सकता है।

कैबिनेट बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देंगे।

पिछली बैठक में AI मिशन को मिली थी मंजूरी

इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त को हुई थी। उस बैठक में सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ को मंजूरी दी थी। पांच साल की अवधि वाले इस मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

मिशन के तहत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का लक्ष्य है। इसके अलावा 300 से ज्यादा AI स्टार्टअप्स को सहायता, 6 लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण देने की योजना है। सरकारी कामकाज को तेज और आसान बनाने के लिए 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

अब 9 सितंबर की कैबिनेट बैठक में कौन-कौन से प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इस पर प्रदेश की नजरें टिकी हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED
MG Windsor EV: ₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI? 7 साल में इतना देना होगा
RECOMMENDED
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
RECOMMENDED
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच
RECOMMENDED
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद
RECOMMENDED
शिक्षा विभाग की पदोन्नति पर उठे सवाल, प्रमोशन किसी पद पर, वेतन भुगतान किसी और मद से, DPI को शिकायत
RECOMMENDED
CG बसों की हड़ताल: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
RECOMMENDED