CG बसों की हड़ताल: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

रायपुर 8 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में बसों का संचालन एक बार फिर ठप होने की स्थिति बन गई है। यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान किया है। हड़ताल शुरू होने पर प्रदेशभर में करीब 12 हजार बसों के पहिए थमने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बस ऑपरेटरों के आंदोलन में यात्री किराए में बढ़ोतरी समेत टैक्स से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं। महासंघ की मांग है कि सिंगल स्लीपर बसों पर सिंगल टैक्स लागू किया जाए। इसके अलावा ई-बसों के संचालन को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाने की मांग उठाई गई है।
4.80 लाख यात्रियों पर पड़ेगा असर
बसों की प्रस्तावित हड़ताल का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ने की संभावना है। महासंघ के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन करीब 4 लाख 80 हजार यात्री बसों के जरिए आवागमन करते हैं। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल लंबी चली तो यात्रियों के साथ व्यापार और दूसरे क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
बस स्टैंड पर खड़ी होंगी बसें
महासंघ के मुताबिक प्रदेशभर के करीब 800 बस ऑपरेटर अपनी बसें बस स्टैंड पर खड़ी कर आंदोलन में शामिल होंगे। इसके जरिए सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने और मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने की तैयारी है।
ई-बसों के संचालन को लेकर भी मांग
बस ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में ई-बसों के संचालन का मुद्दा भी शामिल है। महासंघ चाहता है कि ई-बसों को केवल नगर निगम सीमा के भीतर चलाने की शर्त तय की जाए। इसके अलावा किराया और टैक्स से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग भी की जा रही है।
अब सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच बातचीत से क्या समाधान निकलता है, इस पर आंदोलन का रुख निर्भर करेगा। फिलहाल 22 सितंबर से प्रस्तावित महाबंद ने प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
और पढ़ें:
- नए DEO एल.एन. पटेल का जोरदार स्वागत, संयुक्त शिक्षक संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन,शिक्षकों ने बताई ‘संवेदना’ योजना
- छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियम बदले, अब NOC की अनिवार्यता खत्म
- छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में विवाद, सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे का नामांकन होल्ड, आज शाम तक देना होगा नोटिस का जवाब
सम्बंधित खबरें

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23...
3 hours पहले
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो...
3 hours पहले
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों...
3 hours पहले




















