छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में विवाद, सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे का नामांकन होल्ड, आज शाम तक देना होगा नोटिस का जवाब

रायपुर 8 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव के बीच दो प्रत्याशियों की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे का नामांकन फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ पैसे देकर सदस्य बनाए जाने की शिकायत चुनाव कमेटी तक पहुंची है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव कमेटी ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर आज शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं शिकायत सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐप से भी दोनों उम्मीदवारों के नाम हटा दिए गए हैं।
जवाब के बाद तय होगी उम्मीदवारी
अब दोनों प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर उनकी उम्मीदवारी का फैसला निर्भर करेगा। चुनाव कमेटी स्पष्टीकरण और शिकायत में लगाए गए आरोपों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।
यदि दोनों प्रत्याशियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनकी उम्मीदवारी पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया में दोनों नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और कमेटी के अगले फैसले का इंतजार है।
सम्बंधित खबरें

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23...
3 hours पहले
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो...
3 hours पहले
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों...
3 hours पहले




















