nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 11:05 AM | अपडेट: 08 Sep 2026, 11:05 AM
शेयर करें:
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद

रायपुर 8 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एक नई भर्ती इंतजार कर रही है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया संबंधित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण नियमों के तहत पूरी की जाएगी।

पटवारी पदों पर चयन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग  (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर होने के बाद शुरू होगी। आवेदन शुरू होने की तारीख और अन्य विस्तृत जानकारी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

Advertisement

26 जिलों में भरे जाएंगे 200 पद

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में कुल 200 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों के आधार पर पदों का वितरण किया गया है।

इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में सबसे ज्यादा 15-15 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी निर्धारित संख्या के अनुसार पटवारी पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती नियम और आरक्षण के आधार पर चयन

पटवारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शासन के संबंधित सेवा भर्ती नियमों और लागू आरक्षण प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। भर्ती परीक्षा और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

सरकार की ओर से 200 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी के बाद लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अहम अवसर माना जा रहा है। युवाओं को सलाह है कि भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और जिलावार पदों की जानकारी ध्यान से जांचकर आवेदन करें।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED
MG Windsor EV: ₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI? 7 साल में इतना देना होगा
RECOMMENDED
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
RECOMMENDED
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच
RECOMMENDED
कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग
RECOMMENDED
शिक्षा विभाग की पदोन्नति पर उठे सवाल, प्रमोशन किसी पद पर, वेतन भुगतान किसी और मद से, DPI को शिकायत
RECOMMENDED
CG बसों की हड़ताल: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
RECOMMENDED