nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

नए DEO एल.एन. पटेल का जोरदार स्वागत, संयुक्त शिक्षक संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन,शिक्षकों ने बताई ‘संवेदना’ योजना

लेखक: News Desk प्रकाशित: 08 Sep 2026, 10:10 AM | अपडेट: 08 Sep 2026, 10:10 AM
शेयर करें:
नए DEO एल.एन. पटेल का जोरदार स्वागत, संयुक्त शिक्षक संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन,शिक्षकों ने बताई ‘संवेदना’ योजना

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 8 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवागत जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. पटेल का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए DEO को जिले की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया।

कुशल मार्गदर्शन से जिले को नई ऊंचाइयों की उम्मीद

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ अभी नवोदित जिला है और शिक्षा के क्षेत्र में इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बेहतर प्रशासनिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि श्री एल.एन. पटेल के अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमता का लाभ जिले की शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यहां कार्यरत शिक्षकों को भी मिलेगा। संगठन ने नए जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सकारात्मक समन्वय की उम्मीद जताई।

DEO को बताई संगठन की ‘संवेदना’ योजना

विकासखंड अध्यक्ष श्री कौशल कुमार पटेल ने जिला शिक्षा अधिकारी को संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा संचालित ‘संवेदना योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन सामाजिक सरोकारों के तहत अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों के साथ खड़ा होता है।

इसके अलावा संगठन की ओर से शिक्षा और समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।

संगठन के सामाजिक कार्यों की DEO ने की सराहना

जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल ने संयुक्त शिक्षक संघ की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने संगठन की ‘संवेदना’ जैसी पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संगठन सहित सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की। DEO की सहजता और विनम्र व्यवहार से कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक भी प्रभावित नजर आए।

ये शिक्षक रहे मौजूद

स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में चोखलाल पटेल, अरविंद यादव, पंचराम साहू, नीलकंठ पटेल, शिव प्रकाश राठिया, मुकेश कुमार पटेल, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, पुरंदर पटेल, दीपक कुमार भगत, कौशल कुमार पटेल, यशवंत दीवान, रामकिशोर पटेल, महेश नायक, तुलाराम पटेल, शैलेंद्र भूमिजन, राजीव नयन पटेल, सेतराम खड़िया, भुवनेश्वर पटेल, रामकुमार कथाकार, त्रिलोक देवांगन और रूपेश कुमार वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन ने नवागत जिला शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED
MG Windsor EV: ₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI? 7 साल में इतना देना होगा
RECOMMENDED
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
RECOMMENDED
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच
RECOMMENDED
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद
RECOMMENDED
कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग
RECOMMENDED
शिक्षा विभाग की पदोन्नति पर उठे सवाल, प्रमोशन किसी पद पर, वेतन भुगतान किसी और मद से, DPI को शिकायत
RECOMMENDED