nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियम बदले, अब NOC की अनिवार्यता खत्म

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 08:14 AM | अपडेट: 08 Sep 2026, 08:14 AM
शेयर करें:
छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियम बदले, अब NOC की अनिवार्यता खत्म

रायपुर 8 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब स्कूल शुरू करने के लिए NOC की अनिवार्यता नहीं होगी। नए प्रावधानों के तहत संचालकों को स्वप्रमाणन के साथ शपथ-पत्र देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि संस्थान निर्धारित नियमों और मानकों पर खरा उतरता है।

नई व्यवस्था में स्कूल संचालकों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। स्कूल भवन, सुरक्षा व्यवस्था, अधोसंरचना और अन्य कानूनी मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान दी गई जानकारी की जिम्मेदारी भी संबंधित संस्था की होगी।

Advertisement

गलत जानकारी मिली तो मान्यता पर कार्रवाई

मान्यता के लिए दिए गए स्वप्रमाणन या दस्तावेजों में गलत जानकारी पाए जाने अथवा किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने की स्थिति में स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर मान्यता तत्काल निलंबित या रद्द की जा सकती है।

इससे स्कूल संचालकों को आवेदन के समय सभी जरूरी जानकारियां सही तरीके से देने के साथ निर्धारित मानकों का पालन करना होगा।

मान्यता मिलने के बाद बीच सत्र में स्कूल बंद नहीं होगा

नए नियमों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए एक अहम प्रावधान किया गया है। मान्यता मिलने के बाद स्कूल को शैक्षणिक सत्र के बीच में बंद नहीं किया जा सकेगा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी।

आवेदन के साथ भवन की वीडियोग्राफी जरूरी

नई मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को एक और जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के साथ स्कूल भवन की वीडियोग्राफी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके जरिए स्कूल की वास्तविक स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया जा सकेगा।

कुल मिलाकर नई व्यवस्था में NOC की प्रक्रिया को हटाकर स्वप्रमाणन आधारित व्यवस्था पर जोर दिया गया है, लेकिन इसके साथ स्कूल संचालकों पर नियमों के पालन और दी गई जानकारी की सत्यता की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED
Samsung Galaxy M17 5G: ₹18 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
RECOMMENDED
स्टार फ्रूट के फायदे: कमरख का स्वाद ही नहीं, पोषण भी खास; खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
RECOMMENDED
Mirzapur The Movie Box Office : चौथे दिन भी जारी रहा भौकाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154 करोड़ के पार
RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद
RECOMMENDED
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
RECOMMENDED
MG Windsor EV: ₹2 लाख Down Payment के बाद कितनी होगी EMI? 7 साल में इतना देना होगा
RECOMMENDED
CG: ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड; एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन
RECOMMENDED
रायपुर में 10 साल बाद संपत्तियों का सर्वे, आवासीय मकान में कारोबार मिला तो लगेगा कमर्शियल टैक्स, जानिए नगर निगम किस तरह करेगा जांच
RECOMMENDED
CG JOB: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी, यहां सबसे ज्यादा पद
RECOMMENDED
कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन बड़े-बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी मीटिंग
RECOMMENDED
शिक्षा विभाग की पदोन्नति पर उठे सवाल, प्रमोशन किसी पद पर, वेतन भुगतान किसी और मद से, DPI को शिकायत
RECOMMENDED