CG: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले युवराज का पार्थिव शरीर पहुंचा दुर्ग, गमगीन माहौल में अंतिम विदाई

दुर्ग 8 सितम्बर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दुर्ग के छात्र युवराज सोनी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गृहग्राम पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग युवराज को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।
युवराज के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया। पिता की तबीयत खराब होने के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में कुछ घंटे की देरी हुई। परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक रहा।
मलबे में दबने से हुई थी मौत
युवराज की मौत रविवार दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत के अचानक भरभराकर गिरने के बाद हुई थी। हादसे के दौरान वह मलबे में दब गया था। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
परिवार के मुताबिक युवराज दो बहन-भाई में इकलौता बेटा था। कुछ दिन पहले ही वह राखी बंधवाकर दुर्ग से दिल्ली वापस लौटा था। इसके बाद हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
हादसे को लेकर लापरवाही का आरोप
युवराज की मौत के बाद हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने घटना के लिए कथित लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल परिवार और गांव के लोग युवराज को अंतिम विदाई दे रहे हैं। एक होनहार छात्र के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
और पढ़ें:
- शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल
- CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
- FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला मोर्चा,मांगी निष्पक्ष जांच, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
सम्बंधित खबरें

छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से...
1 minute पहले
रेलवे क्लर्क गिरफ्तार:तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का एक्शन, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
7 minutes पहले
मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च...
11 minutes पहले




















