nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल

लेखक: News Desk प्रकाशित: 08 Sep 2026, 07:04 PM | अपडेट: 08 Sep 2026, 07:04 PM
शेयर करें:
शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल

दुर्ग। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दुर्ग के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शराब के नशे में स्कूल बस चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में न्यायालय ने चालक को 3 दिन के साधारण कारावास और कुल 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

नशे में बच्चों से भरी बस चलाने का मामला

यातायात पुलिस दुर्ग ने 7 सितंबर 2026 को वाहन जांच के दौरान स्कूल बस चालक गोपीराम विश्वकर्मा को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस के मुताबिक चालक KPS कुठेला भाठा दुर्ग की स्कूल बस क्रमांक CG 07 CT 0968 चला रहा था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल स्कूल बस को जब्त कर प्रकरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

न्यायालय ने चालक गोपीराम विश्वकर्मा को मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत 3 दिन के साधारण कारावास के साथ 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं धारा 184 के तहत 5 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया।

इस तरह चालक को कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।

जुर्माना नहीं दिया तो 40 दिन अतिरिक्त जेल

न्यायालय के आदेश के अनुसार यदि अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है तो धारा 185 के तहत 30 दिन और धारा 184 के तहत 10 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यानी जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में चालक को कुल 40 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ सकता है।

SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर स्कूल बसों की विशेष निगरानी

SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों और उनके चालकों की विशेष जांच की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बच्चों को लेकर चलने वाले वाहन चालक किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर सकते।

शराब पीकर वाहन चलाने के अलावा तेज गति, लापरवाही से ड्राइविंग, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

DEO और स्कूल प्रबंधन को भी भेजी गई रिपोर्ट

स्कूल बस चालक की गंभीर लापरवाही को लेकर यातायात पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और उसकी जवाबदारी तय करने को कहा गया है।

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

यातायात पुलिस ने स्कूल बस चालकों से अपील की है कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं। किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। पुलिस ने दोहराया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
RECOMMENDED
रेलवे क्लर्क गिरफ्तार:तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का एक्शन, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
RECOMMENDED
मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस
RECOMMENDED
CG: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले युवराज का पार्थिव शरीर पहुंचा दुर्ग, गमगीन माहौल में अंतिम विदाई
RECOMMENDED
SSC CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू
RECOMMENDED
Suzuki Gixxer 2026 अपडेट: नए रंगों में आई बाइक, कीमत ₹1.37 लाख से शुरू
RECOMMENDED
Royal Enfield Himalayan 750: Leh में दिखी नई एडवेंचर बाइक, Cruise Control और Traction Control से होगी लैस
RECOMMENDED
Mahindra SUV पर सितंबर में बंपर ऑफर, XUV400 पर ₹2.50 लाख तक की बचत; Scorpio N से Thar Roxx तक जानें डील
RECOMMENDED
CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
RECOMMENDED
FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला मोर्चा,मांगी निष्पक्ष जांच, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
RECOMMENDED
CM हुए सख्त: एकलव्य स्कूल की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से की फोन पर बात,जांच के निर्देश
RECOMMENDED
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED