nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 08 Sep 2026

छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत

लेखक: news reporter प्रकाशित: 08 Sep 2026, 07:44 PM | अपडेट: 08 Sep 2026, 07:44 PM
शेयर करें:
छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत

School News।कोंडागांव जिले के मर्दापाल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की व्यवस्था को लेकर पांच छात्र शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने प्रिंसिपल के व्यवहार और स्कूल में नियमित पढ़ाई नहीं होने की शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान छात्रों को साथ लेकर करीब 30 किलोमीटर दूर स्कूल पहुंचीं।

DEO के अचानक स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों की उपस्थिति पंजी भी जांची। इस दौरान प्रिंसिपल स्कूल में मौजूद नहीं मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी हाजिरी दर्ज थी। इस स्थिति को लेकर DEO ने स्कूल के सभी शिक्षकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली।

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, छात्रों ने प्रिंसिपल पर कथित तौर पर शराब का सेवन कर स्कूल आने का आरोप लगाया है। इसके अलावा शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं नहीं लेने की शिकायत भी छात्रों ने की है।

DEO भारती प्रधान ने कहा कि छात्रों की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्रिंसिपल या कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्कूल की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

छात्रों की शिकायत पर 30 किमी दूर स्कूल पहुंचे DEO, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, शराब पीकर स्कूल आने की मिली शिकायत
रेलवे क्लर्क गिरफ्तार:तत्काल टिकट कालाबाजारी पर RPF का एक्शन, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
RECOMMENDED
मुख्यमंत्री के तीखे तेवर के बाद एक्शन में कलेक्टर,एकलव्य स्कूल छात्राओं के पैदल मार्च पर बड़ा एक्शन, प्राचार्य हटाए गए; अधीक्षक को नोटिस
RECOMMENDED
CG: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले युवराज का पार्थिव शरीर पहुंचा दुर्ग, गमगीन माहौल में अंतिम विदाई
RECOMMENDED
शराब पीकर स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को भारी जुर्माने के साथ भेजा गया जेल, जुर्माना नहीं देने पर 40 दिन अतिरिक्त जेल
RECOMMENDED
SSC CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों के लिए आवेदन शुरू
RECOMMENDED
Suzuki Gixxer 2026 अपडेट: नए रंगों में आई बाइक, कीमत ₹1.37 लाख से शुरू
RECOMMENDED
Royal Enfield Himalayan 750: Leh में दिखी नई एडवेंचर बाइक, Cruise Control और Traction Control से होगी लैस
RECOMMENDED
Mahindra SUV पर सितंबर में बंपर ऑफर, XUV400 पर ₹2.50 लाख तक की बचत; Scorpio N से Thar Roxx तक जानें डील
RECOMMENDED
CG:निकाय चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
RECOMMENDED
FIR पर अल्टीमेटम: छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट पर हुए FIR पर कारोबारियों ने खोला मोर्चा,मांगी निष्पक्ष जांच, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
RECOMMENDED
CM हुए सख्त: एकलव्य स्कूल की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से की फोन पर बात,जांच के निर्देश
RECOMMENDED
Hyundai Bayon: फिर टेस्टिंग में दिखी नई SUV, डुअल स्क्रीन और 360 कैमरा जैसे फीचर्स से होगी लैस; जानें लॉन्च टाइमलाइन
RECOMMENDED