×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 16 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति का मामला, पूर्व कलेक्ट्रेट क्लर्क ऋषि सिंह को 4 साल की सजा

अंबिकापुर 15 अगस्त 2026। आय से अधिक संपत्ति के करीब 13 साल पुराने मामले में विशेष सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क ऋषि सिंह को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2013 में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद सामने आया था। जांच में उनकी संपत्ति वैध आय की तुलना में 1049 गुना अधिक पाए जाने का दावा किया गया था।

2013 में केदारपुर स्थित मकान पर पड़ा था छापा

जानकारी के मुताबिक, ACB रायपुर ने ऋषि सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद 18 जून 2013 को ACB की टीम ने उनके केदारपुर स्थित मकान पर छापेमारी की।

Advertisement

छापे के दौरान घर से 14 लाख 12 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और संपत्तियों से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच के दौरान उनके नाम पर कई अचल संपत्तियां होने की जानकारी भी सामने आई।

वैध आय की तुलना में 1049 गुना ज्यादा संपत्ति

ACB की जांच में सामने आया कि ऋषि सिंह के पास मौजूद संपत्ति उनकी ज्ञात और वैध आय की तुलना में 1049 गुना अधिक थी। जांच एजेंसी ने उनकी आय के स्रोत और संपत्तियों की जानकारी का विस्तृत परीक्षण किया।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी क्लर्क अपनी संपत्तियों और बेहिसाब धनराशि के संबंध में संतोषजनक तरीके से आय का स्रोत नहीं बता सके। इसके बाद ACB ने वर्ष 2018 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया।

13 साल बाद आया अदालत का फैसला

करीब 13 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद विशेष सत्र न्यायालय ने ऋषि सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी माना और 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

बताया गया है कि अदालत ने मामले में उनकी जमानत भी खारिज कर दी है। वर्ष 2013 में हुई ACB की कार्रवाई के बाद अब अदालत के फैसले ने सरकारी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों में सख्त संदेश दिया है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

Natural Keratin Gel from Flaxseeds

Natural Keratin Gel from Flaxseeds : बिना केमिकल और महंगे खर्च के घर पर बनाएं अलसी से नेचुरल केराटिन जेल, जानें आसान तरीका

RECOMMENDED
Kia Sorento

Kia Sorento India Launch : 4 सितंबर को भारत आ रही है ऑल-व्हील ड्राइव SUV, AI वॉयस असिस्टेंट से होगी लैस

RECOMMENDED
iQOO Buds

iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, डिजाइन और फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
BE 6e Formula E Freedom Edition

Mahindra ने लॉन्च किया BE 6e Formula E Freedom Edition, ₹24.45 लाख से शुरू हुई कीमत

RECOMMENDED
Vivo Y6k Spotting

Vivo Y6k Spotting: Google Play Console पर मॉडल नंबर V2542A के साथ दिखा नया स्मार्टफोन

RECOMMENDED
Batwara 1947 Box Office Day 2

Batwara 1947 Box Office Day 2: 15 अगस्त को सनी देओल की फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल, कलेक्शन 2.5 गुना बढ़ा

RECOMMENDED
CG Weather Update

CG Weather Update : रविवार को घूमने की योजना है तो सावधान! रायपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

RECOMMENDED
India made 288/2 on the first day

India vs Sri Lanka: स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल का पहला शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 288/2

RECOMMENDED
surya dev mantra

रविवार को करें सूर्य देव के इन सिद्ध मंत्रों का जाप, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

RECOMMENDED

बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, हादसे में 6 लोगों की मौत

RECOMMENDED

CG: मां को सोया देख बौखलाया बेटा, पीट पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी, दुर्ग से गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा, 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

RECOMMENDED

CG-शादी के गिफ्ट में छिपाकर रखा था विस्फोटक, होम थिएटर चालू करते ही हुआ धमाका; आरोपी को उम्रकैद

RECOMMENDED
JOB COLLEGE STUDENT

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

RECOMMENDED

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, बाबाधाम स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; इन ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच

RECOMMENDED
Today Weather Update: तापमान में फिर आई गिरावट तेज बारिश और ओलो का अलर्ट हुआ जारी

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED

CG-चितावर मर्डर केस का खुलासा, 24 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, हादसे में 6 लोगों की मौत