×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 16 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-शादी के गिफ्ट में छिपाकर रखा था विस्फोटक, होम थिएटर चालू करते ही हुआ धमाका; आरोपी को उम्रकैद

कवर्धा 15 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार में विस्फोटक पदार्थ छिपाकर जानलेवा धमाका करने के सनसनीखेज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2023 में हुए इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 9,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

होम थिएटर को बिजली से जोड़ते ही हुआ जोरदार धमाका

अभियोजन के मुताबिक, ग्राम चमारी निवासी मेहर सिंह मेरावी के घर 31 मार्च 2023 को शादी समारोह था। शादी के बाद 3 अप्रैल की सुबह उपहार में मिले सामान को घर के एक कमरे में रखा गया था।

Advertisement

इसी दौरान शादी में मिले सोनी कंपनी के होम थिएटर को बिजली से जोड़कर चालू किया गया। जैसे ही होम थिएटर ऑन हुआ, जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की छत और दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस हादसे में हेमेंद्र मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार मेरावी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में सौरेभ, सूरज, शिव, दीपक और शेर सिंह भी घायल हुए थे।

जांच में सामने आई साजिश

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। घटनास्थल से बारूदयुक्त मिट्टी, तार, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, होम थिएटर का कार्टन और आलमारी के टुकड़े सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।

विवेचना के दौरान पुलिस के सामने कथित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम का ललिता धुर्वे के साथ प्रेम संबंध को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते उसने हेमेंद्र मेरावी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से होम थिएटर में विस्फोटक पदार्थ लगाया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की थी।

हत्या और विस्फोटक अधिनियम में दोषी

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 और 436 के साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत दोषी माना।

अदालत ने धारा 302 के दोनों मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं धारा 307 के पांच मामलों में भी उम्रकैद की सजा दी गई। इसके अलावा धारा 436 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी आरोपी को दंडित किया गया।

कोर्ट ने लगाया 9,500 रुपये का अर्थदंड

अदालत ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 9,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

शादी जैसे खुशी के माहौल के बाद उपहार में मिले होम थिएटर से हुआ यह भयावह विस्फोट पूरे इलाके में सनसनी बन गया था। अब अदालत के फैसले के बाद इस मामले के दोषी आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

Natural Keratin Gel from Flaxseeds

Natural Keratin Gel from Flaxseeds : बिना केमिकल और महंगे खर्च के घर पर बनाएं अलसी से नेचुरल केराटिन जेल, जानें आसान तरीका

RECOMMENDED
Kia Sorento

Kia Sorento India Launch : 4 सितंबर को भारत आ रही है ऑल-व्हील ड्राइव SUV, AI वॉयस असिस्टेंट से होगी लैस

RECOMMENDED
iQOO Buds

iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च: Amazon पर होगी बिक्री, डिजाइन और फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
BE 6e Formula E Freedom Edition

Mahindra ने लॉन्च किया BE 6e Formula E Freedom Edition, ₹24.45 लाख से शुरू हुई कीमत

RECOMMENDED
Vivo Y6k Spotting

Vivo Y6k Spotting: Google Play Console पर मॉडल नंबर V2542A के साथ दिखा नया स्मार्टफोन

RECOMMENDED
Batwara 1947 Box Office Day 2

Batwara 1947 Box Office Day 2: 15 अगस्त को सनी देओल की फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल, कलेक्शन 2.5 गुना बढ़ा

RECOMMENDED
CG Weather Update

CG Weather Update : रविवार को घूमने की योजना है तो सावधान! रायपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

RECOMMENDED
India made 288/2 on the first day

India vs Sri Lanka: स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल का पहला शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 288/2

RECOMMENDED
surya dev mantra

रविवार को करें सूर्य देव के इन सिद्ध मंत्रों का जाप, मान-सम्मान और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

RECOMMENDED

बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, हादसे में 6 लोगों की मौत

RECOMMENDED

CG: मां को सोया देख बौखलाया बेटा, पीट पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी, दुर्ग से गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा, 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

RECOMMENDED

आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति का मामला, पूर्व कलेक्ट्रेट क्लर्क ऋषि सिंह को 4 साल की सजा

RECOMMENDED
JOB COLLEGE STUDENT

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

RECOMMENDED

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, बाबाधाम स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; इन ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच

RECOMMENDED
Today Weather Update: तापमान में फिर आई गिरावट तेज बारिश और ओलो का अलर्ट हुआ जारी

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED

CG-चितावर मर्डर केस का खुलासा, 24 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, हादसे में 6 लोगों की मौत