हेडलाइन

2023 चुनाव के लिए मिशन मोड पर कांग्रेस ….पॉलटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा… बिंदुवार एजेंडा किया गया तय

रायपुर 28 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब 2023 के चुनाव को लेकर मिशन मोड पर आ गयी है। आज कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। बैठक का पूरा फोकस 2023 का विधानसभा चुनाव रहा, इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज की बैठक में सोनिया गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे कार्यकाल को लेकर कृतज्ञता जाहिर की गयी, तो वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रभारी पीएल पुनिया ने 2023 के चुनाव को लेकर कुछ अहम निर्देश दिये, जिसका चुनाव के मद्देनजर पालन करने का संकल्प लिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही, जिसमें सोनिया गांधी के प्रति कृतज्ञता और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विश्वास जताया गया। वहीं 2023 के चुनाव को लेकर चर्चा की गयी।

वहीं प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपुर्ण रही। जिसमें आपसी तालमेल और समन्वय के साथ चलने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आज कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। 2023 के चुनाव को लेकर काफी चर्चा हुई। चुनाव कैसे लड़ना है, चुनाव के बिंदु क्या-क्या होंगे इस पर आज की बैठक में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस भवन में पॉलटिकल अफेयर कमेटी में भाग लेने के बाद मनोज मंडावी के दशगात्र में शामिल होने के लिए चारामा पहुंचे। इस दौरान मनोज मंडावी को समर्पित कई विकास योजनाओं की वो सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज मंडावी जब भी उनसे मिलते थे, तो विकास की ही बातें किया करते थे, आज जब उनके दशगात्र में शामिल होने के लिए वो जा रहे हैं कि तो चारामा में विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

Back to top button