हेडलाइन

CG- व्याख्याता प्रमोशन: DPI ने सभी JD को लिखा पत्र, 15 मई तक मांगे पदोन्नति के प्रस्ताव, इन सीनियरिटी नंबर तक के….

रायपुर 6 मई 2024। व्याख्याता पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गया है। DPI ने इसे लेकर सभी संभागों में संयुक्त संचालक को पत्र भेजा है। सभी संभागों से व्याख्याता पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित पद से व्याख्याता पद पर पदोन्नति की कार्यवाही की जानी है।

संभागों से वरिष्ठता क्रमांक के आधार पर 15 मई तक संचालनालय में पदोन्नति का प्रस्ताव उपलब्ध कराये। साथ ही संबंधित शिक्षकों के गोपनीय चरित्रावली व अचल संपत्ति का विवरण भी मांगा गया है।

Back to top button