टॉप स्टोरीज़

CG-2 महिला की मौत: मंदिर के करीब हाथी का तीन लोगों पर हमला, दो महिला की मौत, एक ही हालत गंभीर

कोरबा 10 सितंबर 2023। कोरबा के एक बड़ी खबर आ रही है। हाथी के हमले से दो महिला की मौत हो गयी। एक महिला ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोरबा के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज की बतायी जा रही है। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज इलाके के मातिन मंदिर के समीप दंतैल हाथी ने तीन लोगो पर हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक दो महिला के साथ व्यक्ति रास्ते से गुजर रहे थे, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर लिया। एक महिला को को हाथी ने पटकने के बाद वहीं पर कुचल दिया। दूसरी महिला ने भागने की कोशिश की, तो हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इधर महिलाओं के साथ मौजूद व्यक्ति ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की, तो उन पर हाथी ने हमला किया, किसी तरह से व्यक्ति की जान बची। हालांकि उसे भी गंभीर चोट आयी है।

हाथी के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला और पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी, वहीं पुरुष की हालत अभी भी गंभीर है। आपको बता दें कि कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज में 41 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल। वन अमला मौके पर मौजूद है।


अपडेट
हाथी के हमले से घायल महिला की भी इलाज के दौरान हुई मौत, एक महिला की घटना स्थल पर हो गई थी मौत, , वन अमला मौके पर

Back to top button