क्राइम

CG: VIDEO-महिला ने थाने में किया बवाल : चौकी प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ और पिटवाने का आरोप, SP ने कहा जांच में जो भी दोषी होगा बख्शा नही जायेगा

कोरबा 27 जुलाई 2022 । कोरबा में पुलिस थाने में घुसकर एक महिला का पुलिस वालों के साथ हंगामा का विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। लड़की का आरोप हैं कि उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई ना कर उल्टे उसके साथ चौकी के कमरे में प्रभारी ने छेड़छाड़ कर महिला पुलिस कर्मियों से उसकी पिटाई करवा दी। उधर चौकी प्रभारी महिला पर शिकायत वापस लेने के बाद दोबारा शराब के नशे में हंगामा करने की बात कह रहे हैं। एसपी संतोष सिंह ने इस पूरे मामले में जांच का निर्देश देकर कानून व्यवस्था को मजाक बनाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही हैं।

गौरतलब हैं कि कोरबा जिला के रामपुर पुलिस चौकी में पिछले दिनों एक महिला अपने दो साथियों के साथ पहुंची थी। बताया जा रहा हैं कि इंदु चंद्रा नाम की यह महिला और उसके साथ मौजूद दो शख्स शराब के नशे में रामपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे। यहां महिला ने पहुंचने के बाद पुलिस के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। चौकी में हंगामा होता देख प्रभारी कृष्णा साहू अपने केबिन से निकल कर मौके पर पहुंचे। महिला से जब हंगामा की वजह जानने की कोशिश की गयी, तो उल्टे महिला पुलिस वालों से ही विवाद करने लगी।

इस पर चौकी प्रभारी ने महिला के इस हंगामे का विडियों बनाना शुरू किया गया। जिस पर महिला भड़क कर उल्टे पुलिस वालों पर ही धौंस जमाने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने महिला और उसके दोनों साथियों का मुलाहिजा कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में महिला और उसके साथियों का शराब सेवन करना पाया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि उक्त महिला एक बच्चें की मां हैं। जिसने एक युवक के खिलाफ शादी के नाम पर दैहिक शोषण की शिकायत रामपुर चौकी में एक माह पहले की थी।

महिला का आरोप हैं कि चौकी प्रभारी कृष्णा साहू मामले में FIR दर्ज ना कर उसे घुमाया जा रहा हैं। महिला की माने तो 25 जुलाई को भी रात के वक्त वह रामपुर चौकी पहुंची थी। जहां चौकी प्रभारी से बहस होने के बाद उसे प्रभारी ने अपने केबिन में बुलाकर उसका मोबाइल छीन लिया गया, इसके बाद महिला पुलिस से उसकी पिटाई करवा दी गयी। वहीं रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने महिला के आरोप को निराधार बताया हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूर्व में महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज किया जा रहा था। लेकिन दो दिन बाद ही उसने अपनी शिकायत वापस ले ली। जिसके कारण मामले में एफआईआर नही किया जा सका।

सूत्रों की माने तो पुलिस में दैहिक शोषण की शिकायत करने वाली महिला द्वारा उक्त युवक को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गयी। मामला पुलिस में आने के बाद युवक के साथ मध्यस्तता कराने की भी बात सामने आ रही हैं। लेकिन इसके बाद एक बार फिर महिला ने शिकायत पर कार्रवाई ना किये जाने के नाम पर पुलिस पर ही आरोप लगाया जा रहा हैं। इस पूरे प्रकरण पर एसपी संतोष सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजाक बनाने वालों को बख्शा नही जायेगा। रामपुर चौकी में हुए प्रकरण की जांच का निर्देश दिया गया हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगा, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button