क्राइम

CG NEWS : मंत्रालय के पार्किग में युवक की लाश फांसी के फंदे पर मिली, काम से निकाल दिये जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, फूड डिपार्टमेंट में था…..

रायपुर 20 सितंबर 2022। राजधानी रायपुर में मंत्रालय परिसर में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। मृतक ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय परिसर में इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया गया। उधर घटना के बाद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठन में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि छंटनी का शिकार हुआ कर्मचारी बेरोजगारी से परेशान था, और इसी वजह से उसने जान दे दी है।

रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला हैं। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाले कर्मचारी का नाम योगेश वानखेड़े हैं। योगेश मूलतः भिलाई का रहने वाला था। वो मंत्रालय के फूड डिपार्टमेंट में दैनिक वेतन भोगी के रूप ड्राइवर का काम किया करता था। कुछ दिनों से वो अपने काम और वेतन को लेकर काफी परेशान था।मंगलवार को योगेश अपने काम के सिलसिले में ही फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिलने आया था।

परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले विभाग में हुए छटनी के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसी बात को लेकर योगेश परेशान चल रहा था। उसका कुछ वेतन भी बकाया था, पैसे नहीं मिलने की वजह से वो काफी तनाव में था। जिस पार्किंग में वो विभाग की गाड़ी पार्क करता था, वहीं एक पेड़ से अपने गमछे से फंदा लगाकर
फांसी लगा ली। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वही दूसरी तरफ योगेश के आत्महत्या की खबर मंत्रालय के दूसरे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिली। जिसके बाद सभी कर्मचारी एक जगह जमा होकर इस घटना के विरोध में नारेबाजी की गयी। इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस इस सुसाइड केस में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जिन्होंने योगेश को काम से हटाया था।

Back to top button