क्राइम

CG ब्रेकिंग – करोड़ो के धान खरीदी घोटाले में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, एक दिन पहले ही 5 लोगों के खिलाफ कराया गया था FIR …..

 

जांजगीर 10 फरवरी 2022 । जांजगीर जिला में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर करोड़ो रूपये का घोटाला में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराया गया था।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इस वर्ष किसानों से रिकार्ड धान की खरीदी की गयी है। लेकिन धान खरीदी के इस सीजन में जांजगीर जिला के नवागढ़ ब्लाक के कीरीत और तुलसी गांव के धान खरीदी केंद्र में किसानों के नाम शासकीय भूमि का पंजीयन कर धान बेचने का मामला जब सामने आया, तो जांजगीर जिला सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा गया था। जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल जांच टीम गठित कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।

जिसके बाद जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडे ने दस्तावेज की जांच करने पर पाया था कि शासकीय भूमि का किसानों के नाम पंजीयन कर करीब 2 करोड़ रूपये का शासन को चुना लगाया गया था। इस पूरे प्रकरण में एक दिन पहले ही नवागढ़ थाना में धारा 420 के तहत FIR दर्ज कराया था। जिसमें नवागढ़ पुलिस ने तुलसी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी अजय प्रकाश नागेश, ऑपरेटर प्रहलाद कश्यप और किरीत केंद्र प्रभारी राम नारायण कश्यप, ऑपरेटर गांधी दास महंत के साथ तहसील कार्यालय के ऑपरेटर राम कुमार कुर्रे के खिलाफ मामला दर्ज एफआईआर दर्ज किया था।

पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने इस प्रकरण में दोषी धान खरीदी केंद्र तुलसी के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुनाराम पाटले को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की जांच में कृषि विस्तार अधिकारी पाटले की इस फर्जीवाड़े में अहम भागीदारी सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

 

Back to top button