क्राइम

CG NEWS : मछली मार्केट में दुकानदार की पत्थर से कुचलकर हत्या, छोटे भाई पर हत्या की आशंका, पुलिस ने हिरासत में लिया

दुर्ग 1 सितंबर 2022। दुर्ग जिला के भिलाई पावर हाउस में मछली मार्केट में बुधवार की देर रात किसी ने मछली बेचने वाले शख्स की पत्थर से कुचलकर जघन्य हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि मृतक मो.फिरोज मछली बेचने का काम करता था। आरोप है कि हत्या फिरोज के छोटे भाई मो. शकील ने की है। छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर ने संदेह के आधार पर शकील को हिरासत में ले लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के छावनी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि मो. फिरोज चिल्हर मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिरोज रात में खाना खाकर मछली मार्केट में गोदाम के सामने सोता था। बुधवार रात भी वह वहीं सोया हुआ था। सुबह लोगों ने देखा कि फिरोज की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। उसके सीने में किसी ने पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने मृतक के छोटे भाई शकील पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने शकील को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा हैं कि मृतक फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या की वारदात को मृतक के छोटे भाई सकील ने ही अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर संदेही भाई को हिरासत में लेकर हत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही हैं।

Back to top button