क्राइम

प्रेमिका ने होटल में रुकने से किया इनकार, प्रेमी ने गला पर किया वार हो गई मौत….आरोपी गिरफ्तार….

गाजियाबाद 26 दिसंबर 2022: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां ओयो होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। यहां मेरठ हाईवे पर होटल रेजिडेंसी में एक महिला और एक शख्स रविवार शाम रात को पहुंचे थे। दोनों ने एक कमरा लिया था। रातभर में उसमें रहे। इसके बाद सोमवार सुबह महिला के साथ आया शख्स होटल के रिसेप्शन पर एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर चला गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।

काफी देर बाद जब होटल का सफाईकर्मी कमरे में गया, तो वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी हुई थी। लाश को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल मामले की जानकारी होटल स्टाफ को दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बागपत निवासी रचना (44) रूप में हुई है। वह एक महिला सहायता समूह से जुड़ी हुई थी। जबकि उसका पति एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।

दोपहर को इसका पता चलने पर पुलिस ने पांच घंटे में उसे गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पति से जरूरी काम होने का झूठ बोलकर उसके साथ आई रचना रात में घर जाने की जिद पर अड़ गई थी। इस पर उससे झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद होटल के स्टाफ ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा करके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए गौतम को गंग नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गौतम ने पुलिस को बताया कि वह महिला के साथ रॉयल रेजीडेंसी में रात 8 बजे पहुंचा था। वह पिछले तीन महीने से महिला के साथ रिलेशनशिप में था।

रचना के पति राजकुमार ने बताया कि घर से जाने के बाद रचना का मोबाइल फोन बंद हो गया। इस पर उसे चिंता हुई। वह 24 को भी नहीं लौटी तो उसने 25 को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 25 की रात में उसका फोन ऑन हुआ। उसने जल्द घर आने के लिए कहा लेकिन थोड़ी देर बाद फोन फिर से स्विच ऑफ हो गया। उसकी तलाश चल ही रही थी कि सोमवार दोपहर को मुरादनगर से पुलिस का फोन आया और उसे आने के लिए कहा। वह यहां पहुंचा तो पत्नी की लाश मिली।

Back to top button