हेडलाइन

CG – चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस का एक्सीडेंट…कई जवानों की घायल होने की खबर…

जगदलपुर 21 अप्रैल 2024. बस्तर से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां जवानों भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई, इस हादसे में 10 अधिक जवानों की घायल होने की खबर है, जिनमें से तीन जवानों को गंभीर चोट लगी है। घायल जवानों को उपचार के लिए ढिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं कुछ जवानों का सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक बस तकरीबन 32 जवान सवार थे,जो दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल से चुनाव ड्यूटी के बाद वापस जगदलपुर मुख्यालय लौट रहे थे उसी दौरान कोड़ेनार थाना इलाके के जगदलपुर से दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग में रायकोट के पास ये हादसा हुई है।

जानकारी के मुताबिक मवेशियों के झुंड का समाने आने से उसे बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी है।

Back to top button