पॉलिटिकलहेडलाइन

सच्ची-झूठी वाली सियासत: जयराम रमेश के बयान पर बीजेपी ने कहा, धन्यवाद, राहुल-रमेश का वीडियो जारी कर पूछा, तय कर लो कौन सा झूठ…

रायपुर 1 नवंबर 2023। जयराम रमेश की प्रेस कांफ्रेंस ने बीजेपी को तंज कसने का मौका दे दिया है। भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जयराम रमेश को इस बात का धन्यवाद दिया हैकि उन्होंने धान खरीदी की सच्चाई जनता को बतायी है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस बात को स्वीकार किया कि केंद्र सरकार धान खरीदी का 2200 रुपए देती है और केवल 600 रुपए राज्य की सरकार देती है। जयराम रमेश जी को साधुवाद है। कम से कम सच बोलने की उन्होंने हिम्मत तो दिखाई। सरोज पांडेय यही नहीं रूकी, बल्कि उन्होंने सवाल भी पूछ दिया कि उपमुख्यमंत्री केंद्र की सरकार को सराहते है तोे दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी बार-बार आरोप लगाते हैं। उपमुख्यमंत्री जी झूठ बोलते हैं कि मुख्यमंत्री जी झूठ बोलते हैं। दोनों में कोई ना कोई जरूर झूठ बोलता है तो यह तय होना चाहिए कि झूठ कौन बोलता है।

सरोज पांडेय ने कांग्रेस की घोषणाओं संबंधी विज्ञापन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा कि हम कर्जा माफ करेंगे। यह घोषणा उनके पूर्व के जन घोषणा पत्र में भी थी। जन घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने कहा है वह बातें पूरी नहीं हुई यह उसका एक जीता जागता उदाहरण है कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी फिर से कर्ज माफी की बात करते हैं। उन्होंने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कही है। पहले 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की बात कही थी। पांच साल बाद फिर केजी पर आ गए साफ है कि पिछली घोषणा हवा में उड़ गई। नौवीं तक के बच्चों को साइकिल देने कहा था नहीं मिली।

महतारी सम्मान के लिए 500 रुपए देंगे कहा गया था। 4 गैस सिलेंडर फ्री में देने कहा था आज तक गैस सिलेंडर फ्री में आया नहीं। महतारी सम्मान मिला नहीं और इसके बाद अभी कांग्रेस नेत्री आकर कहती हैं कि हम 500 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खाते में जमा करेंगे।
बुजुर्ग पेंशन देने की बात सिर्फ कागजों तक ही रहीइन्होंने महिलाओं के साथ में धोखा किया। इन्होंने 1000 रुपए बुजुर्ग पेंशन और जो 70 साल से ऊपर है उन्हें 1500 सौ रुपए देने कहा था नहीं दिया। इन्होंने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा धोखा देने में ये किसी को भी नहीं छोड़ते हैं।

Back to top button