बिग ब्रेकिंग

CG BREAKING NEWS : पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, तड़के दिया वारदात को अंजाम…मचा हड़कंप, नक्सली वारदात की संभावना, ASP बोले……

जगदलपुर 10 नवंबर 2022। जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां एक पुलिस जवान की आज तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा हैं कि रेखाघाटी कैम्प में पोस्टेड जिला बल का जवान सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मारिकोडर गया हुआ था। जहां आज तड़के अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। लोग इस वारदात को नक्सली हमला से जोड़कर देख रहे हैं, वही पुलिस ने अभी नक्सली हमले की पुष्टि नही की हैं।

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रेखाघाटी कैम्प में नेवरू बेंजाम की पोस्टिंग थी। एक दिन पहले ही वह सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कैम्प से 6 किलोमीटर दूर मारिकोडम गया हुआ था। आज सुबह करीब 5 बजें के लगभग घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने कांस्टेबल नेवरू बेंजाम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। वही तड़के गांव में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया।

दहशत के बीच जब ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो मौके पर पुलिस जवान की लहुलूहान लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस टीम गांव में पहुंच गयी हैं। एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की पुष्टि की हैं। एएसपी ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मृतक कांस्टेबल मारिकोडम गया हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक तड़के अज्ञात लोगों ने गोली मारकर आरक्षक की हत्या कर दी गयी।

एएसपी सिदार ने घटना में नक्सलियों का हाथ होने की बात से अभी इंकार किया हैं। उन्होने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं, नेटवर्क वीक होने के कारण वहां बात नही हो पा रही हैं। जांच होने के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि हत्याकांड को नक्सलियों ने अंजाम दिया या फिर किसी ने रंजीशवश आरक्षक की हत्या की गयी। फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त हैं, वही पुलिस इस हत्या के बाद घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button