पॉलिटिकल

CG:पार्टी से निष्कासित- BJP के 5 पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, न.पा.अध्यक्ष को हटाये जाने को लेकर बीजेपी ने लिया बड़ा एक्शन

मुंगेली 26 मई 2022। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुंगेली नगर पालिका परिषद के 5 पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्या से निष्कासित कर दिया हैैं। पूरा मामला नगर पालिका परिषद में बीजेपी के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को पद से हटाये जाने को लेकर हैं। जिस पर जांच के बाद बीजेपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए इस मामले में 5 पार्षदों पर निष्कासन की कार्रवाई किया हैं।

गौरतलब हैं कि मुंगेली नगर पालिका परिषद कुछ माह पूर्व नाली घोटाला को लेकर सुर्खियों में आया था। इस मामले में कांग्रेस के पाषर्दो ने नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी थी। जिसके बाद मामला के तूल पकड़ने पर जांच के बाद भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर अध्यक्ष पद से बीजेपी के संतुलाल सोनकर को हटा दिया गया था। इस पूरे प्रकरण में अध्यक्ष पद से हटाये जाने पर बीजेपी पार्षदों का समर्थन नही मिलने को लेकर पार्टी हाईकमान में शिकायत की गयी थी।

साथ ही बीजेपी के पार्षदों पर कांग्रेस के साथ समझौता कर इस षड़यंत्र का भागी होने का भी आरोप था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस मामले में सूक्ष्मता से जांच कराने के बाद शिकायत सही पाया गया। जिस पर प्रदेश महामंत्री पवन साय ने पार्षद मोहन मल्लाह सहित मोहित कुमार बंजारा, संतोषी मोना नागरें, सोनी जांगड़े, मोतिम बाई सोनकर को इस पूरे प्रकरण में दोषी बताते हुए आगामी 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

निष्कासन आदेश में स्पष्ट लिखा गया हैं कि पार्टी की छवि धूमिल करने का कृत्य एवं गंभीर अनुशासनहीनता के कारण प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उपरोक्त आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया जाता हैं। बीजेपी हाईकमान के इस आदेश के बाद ना केवल मुंगेली बल्कि दूसरे जिलों में भी हड़कंप मचा हुआ है। आगामी चुनाव के मददेनजर बीजेपी के इस एक्शन को बड़ा संदेश माना जा रहा हैं। इस कार्रवाई के माध्यम से पार्टी सीधे तौर पर संगठन की मजबूती और भीतरघात करने वालों के साथ सख्ती से पेश आने का मैसेज देती नजर आ रही है।

Back to top button