पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

राज्यपाल कोरोना पाजेटिव…अस्पताल में कराया गया भर्ती, मेडिकल बुलेटिन का इंतजार

मुंबई 22 जून 2022। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहा है। आंकड़ा बल के हिसाब से उद्धव सरकार की विदाई तय है। इनसब के बीच महाराष्ट्र से एक और खबर आ रही है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजेटिव हो गये हैं। उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी है। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

इधर, खबर ये आ रही है कि आज बागी बने शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राज्यपाल को लेटर फैक्स कर सकते हैं. इस पत्र के जरिए वे तकरीबन 40 विधायकों का महाविकास आघाड़ी सरकार को समर्थन ना होने का दावा पेश कर सकते हैं. इस चिट्ठी के आधार पर राज्यपाल बाद में फ्लोर टेस्ट पर फैसला लेंगे, जहां उद्धव सरकार को अपना बहुमत साबित करना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी तेजी से सियासी घटनाक्रम बदल रहा है। शिवसेना के कई विधायक बागी हो गये हैं। पहले वो मंगलवार को सूरत पहुंचे थे, बाद में वो सभी देर रात गुवाहाटी शिफ्ट कर दिये गये। खबर है कि मान मनौव्वल की सारी कोशिशें खत्म हो गयी है। अब उद्धव सरकार की विदाई तय हो गयी। महाराष्ट्र शिवसैनिकों में भी टूट पड़ती दिख रही है। ऐसा रहा तो उद्धव सरकार की विदाई तय है।

Back to top button