हेडलाइन

CG- राहुल पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, बोले, न्याय यात्रा के बजाय ज्ञान यात्रा निकालना चाहिये, राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कहा, इनका DNA ही हिंदू विरोधी

रायपुर 13 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं, ज्ञान यात्रा निकालाना चाहिये। किसी न किसी गांव में उन्हें किसी से ज्ञान जरूर मिलेगा। कांग्रेस पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायती राज को कांग्रेस ने लूटा है, इसलिए गौठानों को ठीक करने आया हूं।

वहीं कांग्रेस के अयोध्या ना जाने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मंदिर संस्थान ने सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा है, वो नहीं जा रही। कांग्रेस हिंदू विरोधी रही है। कांग्रेस के डीएनए में हिंदू विरोधी है। कोई सूरज पर थूक फेके तो थूक आदमी पर पड़ता है। कांग्रेस ने 70 साल तक लटकाने और भटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदुओं के जागरण का समय है, जो जाएगा उसका किस्मत अच्छा है। वहीं कांग्रेस के लोकसभा तैयारियों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में इस बार कांग्रेस ने जो काम किया है, देश में उन्हें उम्मीदवार नहीं मिलेंगे। इस देश की पहचान सनातन हिंदुओं से है, जो शिव, राम और कृष्ण का विरोधी हो उन्हें चुनाव में कहां जगह मिलेगा।

Back to top button