हेडलाइन

CG- सरकार ने बढ़ाई चुंगी क्षतिपूर्ति…नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, पढ़िये आदेश..

रायपुर 25 मार्च 2023। राज्य सरकार ने प्रति व्यक्ति मिलने वाले चुंगी क्षतिपूर्ति की रकम को बढ़ा दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रति व्यक्ति क्षतिपूर्ति नगर निगम को पहले 26 रुपए की दर से मिलती थी, जो अब प्रति व्यक्ति बढ़कर 35 रुपए हो गई है। इस तरह से 9 रुपए बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें कि 2011 के अनुसार रायगढ़ शहर की जनगणना 1 लाख 60 हजार थी। सरकार इसी दर पर ही प्रति व्यक्ति पैसा देती है। इसमें 41 लाख 60 हजार रुपए मासिक मिलता है। अब 35 रुपए की दर से यह प्रति व्यक्ति के दर से मिलेगा। इसमें करीब 56 लाख रुपए नगर निगम हर माह मिलेगा। इस तरह 14 लाख 40 हजार रुपए अधिक मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मेयर और सभापति के सम्मेलन में इसकी घोषणा की थी। आपको बता दें कि 1984 से पहले नगर निगम प्रति व्यक्ति से टैक्स के रूप में चुंगी कर वसूल करती थी। इसमें यदि कोई व्यक्ति दूसरे शहर से यात्रा करके भी आता था, तो उसे यात्रा टैक्स देना पड़ता था, लेकिन फिर इसे 1985 में बंद कर दिया गया। इस टैक्स को अन्य टैक्सों के माध्यम से यह टैक्स वसूल करती है। राज्य सरकार से वसूल करने के बाद इसकी रकम नगरीय निकायों को देती है।

Back to top button