शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षक नियुक्ति : आत्मानंद स्कूल के लिए शिक्षक और कर्मचारी नियुक्ति की मेरिट लिस्ट जारी… 31 तक कर सकते हैं दावा आपत्ति..इस तरह देखें लिस्ट

 बिलासपुर 28 अगस्त 2022। बिलासपुर के तीन नये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। आज से आवेदक अपनी दावा आपत्ति दे सकते हैं। 31 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक दावा आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है।

दरअसल पिछले दिनों शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। पात्र अपात्र की सूची जारी करने और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतरिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। मेरिट सूची विज्ञापन में दिये गये चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाना है।

अंतिम मेरिट लिस्ट बिलासपुर जिला के bilaspurgov.in में देखा जा सकता है। अगर किसी आवदेक को दावा आपत्ति करनाहै तो वो डीईओ कार्यालय बिलासपुर में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद चयन सूची और प्रतिक्षा सूची जारी कर दी जायेगी।

Back to top button