हेडलाइन

CG NEWS – 2 महिलाओं की मौत : खेत में काम कर रही 3 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आई , 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

जांजगीर 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम ही नही ले रहा है। जांजगीर जिला में खेत में काम कर रही महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरी एक अन्य महिला को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों ही महासमुंद जिला में खेत में रोपाई का काम कर रही 11 महिला और युवतियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी थी। इस घटना में 3 महिला सहित 2 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद एक बार फिर खेत में काम करने वाली महिलांए जांजगीर जिला में आकाशीय बिजली की चपेट में आई हैं।

बताया जा रहा हैं कि पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में महिलांए खेत में काम कर रही थी। तभी तेज बारिश होने लगी, जिसके बाद महिलाएं बारिश से बचने के लिए खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और 3 महिलाएं इसकी चपेट में आ गई।

तीनों महिलाओं को पामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां 2 महिला धनबैया कश्यप और बबिता तुरकाने को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही हैैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया हैं।

Back to top button