क्राइम

CG NEWS: 4.50 लाख की लूट- महिला से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना के बाद पुलिस ने की नाकेबंदी

दुर्ग 15 अक्टूबर 2022। दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार युवको ने साढ़े 4 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार लुटेरों की तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला बी.सी का पैसा लेकर वापस घर लौटर रही थी, तभी बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

पूरा घटनाक्रम भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पुरानी भिलाई का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर के वक्त एक महिला कुम्हारी से लौट रही थी। रास्ते मेें सोमनी नर्सरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का रास्ता रोक लिया। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाशों ने उसके पास रखे बैंग को छिनकर फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि महिला बीसी के 4.50 लाख रूपये लेकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान वह लूट का शिकार हो गयी। घटना के बाद महिला ने तुरंत भिलाई-3 थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल शहर में नाकेबंदी कर फरार लुटरों की पतासाजी शुरू की गयी। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने फरार लुटेरों का सुराग जुटाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही महिला के बताये बाइक की तलाश कर रही हैं।

Back to top button