क्राइमटॉप स्टोरीज़

बारात आने से पहले दुल्हन ने कर दिया कांड : अपने ही घरवालों को नशीली चाय पिलाकर दुल्हन कैश-गहने लेकर प्रेमी संग भागी…दूल्हे ने साली संग लिये फेरे….

फिरोजाबाद 19 दिसंबर 2021। बारात आने से पहले ही दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि सुनकर लोग दंग रह गये। शादी की तैयारी के बीच दुल्हन ने अपने ही घरवालों को नशीली चाय पिला दी। फिर बेहोश होने के बाद लड़की जेवर और कैश लेकर प्रेमी संग फुर्र हो गयी। शाम तक दुल्हन की तलाश करने पर नहीं मिली तो छोटी बहन के साथ दुल्हे की शादी करा दी गयी।

अजब दुल्हन की गजब कहानी फिरोजाबाद के थाना कौशल्या नगर क्षेत्र की है। जहां पर दावत और शादी के पंडाल की तैयारी धरी की धरी रह गई. बारात आने से पहले ही लड़की ने घरवालों को नशीली चाय पिलाई और आभूषण, नगदी लेकर भाग गई. लड़की की बहन का कहना है कि उसकी छोटी बहन का मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से प्रेम संबंध थे.  वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। उन्होंने युवती का रिश्ता झलकारी नगर निवासी एक युवक के साथ कर दिया। शनिवार को बारात आनी थी।

शुक्रवार रात को महिला संगीत का आयोजन हुआ था। महिला संगीत समाप्त होने के बाद सभी लोग खाना खा चुके थे। सोने की तैयारी में थे। तभी युवती ने मौका पाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को पिला दिया। चाय पीने के कुछ देर बाद परिजन बेहोश हो गए।  इस दौरान युवती घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को होश आया तो युवती गायब थी। सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती की मां, बहन सहित पांच लोगों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण कराया। शनिवार को युवती की शादी थी। देर शाम तक युवती का सुराग न लगने पर परिजनों ने युवती की छोटी बहन की शादी दूल्हा बने युवक से करा दी। वहीं युवती के गायब होने की तहरीर उत्तर थाना पुलिस को दी है।

Back to top button