क्राइम

CG NEWS : जूनियर इंजीनियर की मौत – विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान लापता जेई की लाश पड़ोसी जिले में मिली, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान….

कोरबा 19 सितंबर 2022। कोरबा जिला मेें विद्युत विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की लाश पड़ोसी जिला शक्ति में मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि जूनियर इंजीनियर रविवार को विभाग की टीम के साथ विश्वकर्मा विसर्जन करने गया हुआ था। यहां नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान एकाएक जेई लापता हो गया था।

पूरा घटनाक्रम उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली की है। बताया जा रहा हैं कि विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुनेंद्र कंवर पदस्थ थे। 17 सितंबर को बरपाली केंद्र में विश्कर्मा भगवान की मूर्ति विभाग के लोगों ने स्थापित किया था। रविवार की शाम बरपाली विद्युत वितरण केंद्र के कर्मचारी और अधिकारी मूर्ति विसर्जन के लिए बरपाली नहर गये हुए थे।

बताया जा रहा हैं कि मूर्ति विसर्जन के लिए जेई हुनेंद्र नही उतरा था। विसर्जन के बाद अचानक हुनेंद्र के लापता होने पर विभाग के कर्मचारी उसकी तलाश करने लगे। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पूछताछ मेें पता चला कि विसर्जन के दौरान हुनेंद्र नहर के उपर रेलिंग पर बैठा हुआ था। ऐसे मेें उसके नहर के तेज बहाव में गिरने की आशंका जताई गयी।

पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी जांजगीर सहित शक्ति जिला के पुलिस को दी गयी। आज सुबह शक्ति जिला के नगरदा पुलिस को नहर में लाश मिलने की जानकारी मिली। जिसकी पहचान कोरबा के जेई हुनेंद्र के रूप में किया गया हैं। मृतक जेई के सिर पर चोट के निशान हैं। कुछ लोग मृतक जेई से विवाद होने की भी बात कह रहे हैं, जिसके बाद से वह लापता हो गया।

ऐसे में पुलिस इसे हादसे के साथ ही दूसरे एंगल पर भी तफ्तीश कर रही हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि मृतक के सिर पर चोट के निशान नहर में बहने के दौरान लगे या फिर किसी ने सिर पर हमला कर घायल किया ? ये पुलिस के लिए अब जांच का विषय हैं।

Back to top button