हेडलाइन

CG NEWS: “मम्मी -पापा मुझे माफ करना…जिंदगी की परेशानी को…CEO के सुरक्षागार्ड ने आत्महत्या से पहले लिखा था सुसाइड नोट, AK 47 से चली थी 2 गोलियां…

कवर्धा 29 सितंबर 2024।  को खत्म करने के लिए जान दे रहा हूं” जिला पंचायत CEO के बॉडीगार्ड कृष्ण कुमार साहू ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट में अपनी जिंदगी की परेशानी का जिक्र किया है। हालांकि वो परेशानी क्या है? इसकी जानकारी नहीं है। कृष्णा एक जिंदादिल इंसान था। वो सभी से हंसी मजाक करता रहता था, लिहाजा उसकी मौत ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

इधर जिला पंचायत सीईओ के बारे में जानकारी मिली है कि वो घटना के वक्त बंगले में मौजूद नहीं थे। वो रायपुर किसी ट्रेनिंग में गये हुए थे। बंगले में एक होमगार्ड का जवान था। जवान के AK 47 से दो राउंड फायरिंग हुई है, लिहाजा, ये भी सवाल खड़ा हो गया है कि आखिरकार सुसाइड में दो फायरिंग कैसे हुई। AK 47 की एक गोली टुड्ढी में लगने के बाद सर को पार करते हुए दरवाजे पर लगी है। घटना की जानकारी तब पता चली, जब सीईओ के बंगले में साफ सफाई करने के लिए महिला कर्मचारी पहुंची।

महिला कर्मचारी ने जब कृष्ण साहू को नहीं देखा, तो उसके रूम की तरफ गयी, जहां खून से लथपथ आरक्षक गिरा हुआ था। वो पिछले 1 साल से जिला पंचायत सीईओ के बंगले मे तैनात था। सुसाइड नोट में खुद को किसी बात से परेशान बताते हुए उसने मां और पिता से माफी मांगी है। हालांकि वो परेशानी क्या है, अभी तक उसकी जानकारी नहीं आयी है। एडिश्नल एसपी ने फोन के सीडीआर निकालने की बात कही है, ताकि जानाकरी जुटायी जा सके। वहीं परिजनों से भी पूछताछ करने की बात कही गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 11 बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया।

 

Back to top button