क्राइम

CG NEWS : राजधानी में चाकू से गोदकर हत्या : पुरानी रंजीश में हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम,लोग जब मौके पर पहुंचे तब……

रायपुर 30 अप्रैल 2023। राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाशों के हौसल बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां एक बार फिर तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने की कोशिश की गयी। बताया जा रहा हैं कि पुरानी रंजीश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। उधर पुलिस ने हत्या की जानकारी के बाद इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, वही एक अन्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे।

राजधानी रायपुर मेें हत्या की ये वारदात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां दुर्गा नगर गली नंबर 2 में सुनीता मसीह का परिवार निवास करता हैं। सुनीता अशोक मिलेनियम कांप्लेक्स में खाना बनाने का काम करती हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी हैं कि शनिवार को वह रोज की तरह काम करने गयी थी। देर शाम उसे मोबाइल पर उसके बेटे को चाकू मारने की जानकारी मिली। इसके बाद वह मौके पर भागकर पहुंची। मौके से उसके 23 साल के बेटे अनिकेत मसीह को लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि दुर्गा नगर बस्ती में हुए इस हत्याकांड को सनातन बघेल और छोटू ध्रुव नाम के लड़कों ने अंजाम दिया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले अनिकेत को बदमाशों ने घर के पास बुलाया। इसके बाद पुराने विवाद पर झगड़ने लगे और इसी बीच चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिकेत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर हैं। उधर इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर वारदात में शामिल सनातन बघेल और छोटू ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा हैं, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही हैं।

बताया जा रहा हैं कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं। सनातन और छोटू कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे। पहले भी इनके खिलाफ मारपीट, नशाखोरी के मामले पुलिस थाने में दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पिछले झगड़े का बदला लेने की नियत से अनिकेत पर हमला करने की बात कही हैं। वही युवक की मौत के बाद अब पुलिस इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करेगी।

Back to top button