हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CG NEWS: स्कूली बच्चों को मधुमक्खी का हमला, कई छात्र-छात्राएं हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

सरगुजा 15 फरवरी 2024। स्कूली बच्चों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। घटना में कई छात्र-छात्राओं के घायल होने की खबर है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरगुजा के मणिपुर प्राथमिक स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान मधुमक्खी ने स्कूली बच्चों को हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मणिपुर प्राथमिक पाठशाला स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। सभी स्कूली बच्चे बाहर ही थे, इसी दौरान मधुमक्खी के झुंड ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। सभी घायल बच्चों को तत्काल ऑटो की सहायता से लाया गाया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बच्चों का इलाज चल रहा है।  जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में स्थित पानी टंकी के ऊपर है कई मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए हैं। उसी छत्ते में से कुछ मधुमक्खियां बिदक गयी और बच्चों पर हमला कर दिया।

Back to top button