क्राइमहेडलाइन

3.50 लेकर गायब हुआ लड़का मुंबई में मिला… 24 घंटे में पार्टी और मौज कर उड़ा डाले 80 हजार …

दुर्ग 3 दिसंबर 2022। दुर्ग से 3.50 लाख रुपये लेकर गायब लड़का मुंबई में मिला है। दुर्ग पुलिस ने RPF के साथ मिलकर लड़के को मुंबई से बरामद किया है। 3.50 लाख रूपये लेकर निकले लड़के के पास 2.70 लाख रूपये मिले हैं।दरअसल 15 साल का लड़का फानेश्वर साहू अपने पिता को 3.50 लाख रूपये देने केलिए नवागढ़ गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वो गायब हो गया। बहन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि पुलिस को इस बात की जानकारी मिल रही थी कि लड़का अपने दोस्तों के साथ इधर उधर घूम रहा है। कल रात उस लड़के को अपने दोस्तों के साथ महंगे बार में भी पार्टी करते देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल करती रही। इसी बीच पुलिस को लड़के के मुंबई में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस आरपीएफ मुंबई से संपर्क किया।

आरपीएफ के सहयोग से दुर्ग की छावनी पुलिस ने फानेश्वर को ढूंढ निकाला है। फानेश्वर के पास से 2.70 लाख रूपये मिले हैं, वहीं तीन मोबाइल भी उसके पास से मिला है। जल्द ही दुर्ग पुलिस लड़के को लेकर दुर्ग आयेगी। पूछताछ में ही पता चलेगा कि आखिरकार 24 घंटे में उसने 80 हजार रुपये कहां खर्च कर दिये।

Back to top button